शोएब की धमकी के बाद कुमार विश्वास ने मांगी माफी
(DELHI, India) इकबाल ने कहा है कि अगर आप नेता कुमार विश्वास मुहर्रम पर दिया विवादास्पद बयान वापस नहीं लिया तो वो सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। उधर, विवाद होता देख कुमार विश्वास ने अपने इस पुराने बयान पर माफी मांग ली। आरोप है कि अपने एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने मुहर्रम को लेकर मजाकिया टिप्पणी की थी। इकबाल ने कहा है कि वो इस मुद्दे को आज विधानसभा में उठाएंगे। इकबाल ने कहा कि किसी धार्मिक समारोह को लेकर इस तरह की टिप्पणी चौंकाने वाली और अपमानजनक है। मैं इस बारे में अरविंद केजरीवाल से बात करने की कोशिश कर रहा हूं। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस टिप्पणी के लिए कुमार विश्वास ने माफी मांग ली थी। ये मामला पहले ही उठा था। 4-5 महीने पहले ये बात उठी थी, तब कुमार ने कहा था कि अगर किसी इमाम की भावना को ठेस पहुंची तो मैं माफी मांगता हूं। वहीं, कुमार विश्वास ने कहा कि ये मामला 2005 का है। मेरे इस बयान को बीजेपी ने वीडियो के जरिए कांट-छांट कर दिखाया था। अपने इस बयान पर मैं पहले ही माफी मांग चुका हूं। किसी की भी धार्मिक भावना आहत करने की मेरी मंशा नहीं थी और मैं फिर इस बयान पर खेद जताता हूं। अब ये शोएब पर है कि वो किसे समर्थन दें या न दें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।