इस बार सिर्फ एक सप्ताह का होगा बजट सत्र....
(BIHAR, India) लोकसभा चुनाव का रंग अब धीरे धीरे पूरी व्यवस्था पर चढता जा रहा है.... बिहार में भी लोकसभा की आहट सभी सरकारी महकमें के साथ ही नीति गत व्यवस्था पर भी दिखने लगा है... बिहार के बजट सत्र की तैयारी में जुटे पूरे कुनबे को इस बार ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी और सरकार इस बार लोकसभा चुनावों के मददे नजर केवल अनुपूरक बजट ही पेश करेगी.... विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार इस बार का बजट सत्र दूसरे या तीसरे सप्ताह में शुरू होगा और एक सप्ताह में ही समाप्त हो जाएगा इसके लिए विधिवत आदेश भी निकाल कर सभी विभागों के प्रधान सचिवों को भेज दिया गया है... कयास यह भी लगाया जा रहा है कि फरवरी के तीसरे या फिर मार्च के पहले सप्ताह में आदर्श आचार संहिता लग सकती है इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने अनुपूरक बजट पेष करने का निर्णय लिया है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।