(JHARKHAND, India)
झारखंड सरकार 14 वें वित्त आयोग से 1.43 लाख करोड़ रुपये की सहायता मांगेगी. वित्त आयोग के 14 अधिकारियों की टीम बुधवार को पटना से रांची पहुंचेगी. गुरुवार को मुख्यमंत्री और झारखंड सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. आयोग से सहायता मांगने को लेकर मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने सोमवार को विभिन्न विभागों के साथ बैठक की. तैयारियों का जायजा लिया. बैठक में विभागों की ओर से वित्त आयोग के समक्ष दी जाने वाली प्रस्तुतिकरण को देखा. इसके बाद तय किया गया कि आयोग के सामने कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण और शिक्षा विभाग सहायता से संबंधित प्रस्तुतिकरण देगा. वित्त विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह पूरे राज्य के विकास को लेकर अपेक्षित सहायता की प्रस्तुतिकरण देंगे. आपको बता दंे कि झारखंड सरकार ने राज्य की सड़कों की चैड़ाई बढ़ाने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये की जरूरत बतायी है. विभाग ने उक्त राशि से सिंगल लेन सड़क को डबल करने संबंधी प्रस्तुतिकरण तैयार किया है. इसी तरह डबल लेन सड़क को फोर लेन करने का प्रस्तुतिकरण तैयार किया है. भवन निर्माण ने जिलों में सरकारी और न्यायिक कार्यालयों के निर्माण के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है. वहीं, ऊर्जा विभाग ने पावर सेक्टर के विकास के लिए 42 हजार करोड़ रुपये की जरूरत बतायी है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।