राज्य के ऊर्जा विभाग ने सोमवार को झारखंड राज्य बिजली बोर्ड के विखंडन की अधिसूचना जारी कर दी है
(JHARKHAND, India) राज्य के ऊर्जा विभाग ने सोमवार को झारखंड राज्य बिजली बोर्ड के विखंडन की अधिसूचना जारी कर दी है। इस तरह राज्य विद्युत बोर्ड का अस्तित्व समाप्त हो गया। इसके बदले अब चार कंपनियां कार्य करेगी। आपको बता दें कि विगत तीस दिसंबर को राज्य कैबिनेट ने राज्य विद्युत बोर्ड के विखंडन को मंजूरी प्रदान कर दी थी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी। विद्युत अधिनियम 2003 के तहत राज्य विद्युत बोर्ड का विखंडन किया गया है। देश के सभी राज्यों के बिजली बोर्ड का विखंडन पूर्व में कर दिया गया था। बोर्ड का अस्तित्व समाप्त होने के बाद अब झारखंड राज्य विद्युत विकास निगम लिमिटेड, विद्युत संचरण निगम लिमिटेड, विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड एवं विद्युत वितरण निगम लिमिटेड चार कंपनियां कार्य करेगी। विद्युत विकास निगम लिमिटेड नोडल कंपनी के रूप में कार्य करेगी। शेष तीनों कंपनियों के कार्यों की देखरेख और विकास के लिए ये कंपनी कार्य करेगी। सभी कंपनियों के निदेशक मंडल और प्रबंध निदेशकों की नियुक्ति पहले ही कर दी गयी है। सभी कंपनियां जीरो लाइबलिटी से शुरू होगी। सभी कंपनियों के अलग-अलग कार्यालयों की व्यवस्था बोर्ड मुख्यालय में ही की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।