(DELHI, India)
कांग्रेस पार्टी ने दो कंपनियों को विज्ञापन और पीआर का जिम्मा सौंपा है। यह करार जापान की विज्ञापन कंपनी और पीआर कंपनी डेंटसू इंडिया के साथ किया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इसके लिए 500 करोड़ रुपये कंपनी को भुगतान करेगी। डेंटसू इंडिया राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार का काम करेगी। दूसरी तरफ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की मौजूदगी को मजबूत करने के लिए बुर्सन मार्सटेल कंपनी के साथ भी करार किया है। यह कंपनी राहुल गांधी के फेसबुक और टि्वटर अकाउंट को संभालेगी। यानी सोशल नेटवर्किंग साइट के इन दोनों एकाउंट पर राहुल गांधी की हर चीज यह कंपनी संभालेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।