(MAHARASHTRA, India)
महाराष्ट्र में एनडीए के हाथ और मजबूत होते नजर आ रहे हैं। 2014 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी गठबंधन में स्वाभिमानी पक्ष के प्रमुख और हातकडंगले के सांसद राजू शेट्टी ने एनडीए के साथ गंठबंधन करने की घोषणा की है। राजू शेट्ठी के इस प्रयास के बाद अब महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन की ताकत बढ़ गई है। महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी के साथ राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी शेतकरी संगठन मिलकर चुनाव लड़ेगी। आपको बता दें कि गन्ना किसानों के लिए राजू शेट्टी आंदोलन करते रहे हैं। राजू शेट्टी को किसानों के एक बड़े नेता माने जाते है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।