कांग्रेस संगठन में हो सकता है बड़ा फेरबदल
(India)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 17 जनवरी को अधिवेशन में पार्टी नए स्वरूप में नजर आ सकती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते के शुरू में संगठन में फेरबदल करने जा रहे हैं। इसमें चुनाव लड़ने वाले कुछ महासचिवों को बदला जा सकता है। जबकि कुछ केंद्रीय मंत्रियों को संगठन की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलना तय है। वहीं राहुल गांधी को 17 जनवरी को होने वाले अधिवेशन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा मीडिया विभाग में भी बदलाव के आसार हैं। इस बार का बदलाव पूरी तरह से लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कर किया जाएगा। गुलाम नबी आजाद, जयराम रमेश, आस्कर फर्नांडिस, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, सलमान खुर्शीद और आरपीएन सिंह जैसे केन्द्रीय मंत्रियों को संगठन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। जहां तक महासचिवों का सवाल है तो गुरदास कामत, वी. के. हरीप्रसाद, मधुसूदन मिस्त्री, दिग्विजय सिंह, शकील अहमद और मुकुल वासनिक चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। सी.पी. जोशी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं है। फेरबदल से तय होगा कि ये नेता चुनाव लड़ेंगे या संगठन में रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।