टैक्स सुधार मामले में मोदी पर जयराम जयराम रमेश ने साधा निशाना
(India)
कांग्रेस ने टैक्स सिस्टम सुधारने के बयान पर नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि दुनिया के सभी देशों में इनकम टैक्स होता है और बीजेपी नेता अर्थशास्त्र को उन विषयों की सूची में शामिल कर रहे हैंए जिनके बारे में वह कुछ नहीं जानते। केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने योगगुरु बाबा रामदेव की सलाह सुनकर बयान देने पर भी बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी पर चुटकी ली। रामदेव ने मांग की थी कि अगर मोदी केंद्र की सत्ता में आते हैं तो देश में सभी प्रकार के टैक्स को खत्म कर देना चाहिए और सिर्फ बैंकिंग ट्रांजैक्शन टैक्स लागू होना चाहिए। जयराम रमेश ने टैक्स सिस्टम को लेकर नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाए श्अभी तक मोदी ने इतिहास और भूगोल की जानकारी की कमी दिखाई है और अगर वह स्वामी रामदेव को सुनेंगे तो मैं क्या कह सकता हूं कि मोदी अब अर्थशास्त्र को भी उन विषयों की फेहरिस्त में शामिल कर रहे हैंए जिनके बारे में वह कुछ नहीं जानते। पहले भूगोल और इतिहास थे और अब अर्थशास्त्र भी इसमें आ गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।