आम आदमी पार्टी के दफ्तर में तोड़फोड़
(DELHI, India) हाथ में बैनर, पोस्टर और लाठियां लेकर आए इन लोगों ने नारेबाजी की और जमकर तोड़फोड़ मचाई। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर बुधवार सुबह 11 बजे के करीब 30 से 40 लोग पहुंचे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। तोड़फोड़ करने वाले लोग 'आप' के नेता प्रशांत भूषण द्वारा कश्मीर पर दिए बयान से नाराज थे। गौरतलब है कि प्रशांत भूषण ने एक टीवी प्रोग्राम में कहा था कि कश्मीर से सेना हटाए जाने को लेकर जनमत संग्रह कराना चाहिए। जिस वक्त यह घटना हुई, 'आप' के ऑफिस में 4-5 लोग ही मौजूद थे। ऐसे में हंगामा कर रहे इन लोगों ने कुछ ही देर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इन लोगों ने दफ्तर के शीशे और गमले तोड़ दिए। मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स ने बताया कि हंगामा करने वाले लोगों ने ईंटों से भी हमला किया। कुछ देर तक तोड़फोड़ करने के बाद वे लोग फरार हो गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।