(JHARKHAND, India)
झारखंड के दुमका लोकसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और गुरुजी के नाम से जाने जाने वाले शिबू सोरेन चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार को दुमका में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ये बात कही और कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सीट महत्वपूर्ण है और यहां के आधार पर ही सरकार की दिशा और दशा तय होगी। अब पार्टी सुप्रीमो के यहां चुनाव लड़ने के बाद उनका भविष्य भी दांव पर लग गया है। क्योंकि हर पार्टी यहां अपना पूरा जोर लगाए बैठी है। वही सीएम ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के गठबंधन के कारण सरकार अपने स्वतंत्र फैसले नहीं ले पा रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को खुद का बहुमत पाने के लिए पूरी मेहनत करने की अपील की...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।