पटना के बाद वित्त आयोग की टीम का रांची दौरा.....
(India) झारखंड सरकार 14 वें वित्त आयोग से 1.43 लाख करोड़ रुपये की सहायता मांगेगी. वित्त आयोग के 14 अधिकारियों की टीम आज बुधवार को पटना से रांची पहुंचेगी. गुरुवार को मुख्यमंत्री और झारखंड सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. तैयारियों का जायजा लिया. इस बैठक के लिए विभागों की ओर से वित्त आयोग के समक्ष प्रस्तुतिकरण भी दिया जायेगा... आपको बता दे कि झारखंड सरकार ने राज्य की सड़कों की चैड़ाई बढ़ाने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये की जरूरत बतायी है. भवन निर्माण ने जिलों में सरकारी और न्यायिक कार्यालयों के निर्माण के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है. वहीं, ऊर्जा विभाग ने पावर सेक्टर के विकास के लिए 42 हजार करोड़ रुपये की जरूरत बतायी है.... लेकिन दुमका में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से इस मामले में पूछे जाने पर बैठक के बाद ही कुछ कहने की बात कही...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।