(DELHI, India)
यह जानकारी एक अधिकारी ने यहां दी। सीबीआई ने कास्ट्रान टेक्नोलॉजी लिमिटेड, बीएलए इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, बीएलए इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक और कुछ निजी तथा सरकारी कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद अब इसकी जांच की जाएगी और इसके बाद न्यायालय में मामला चलेगा। यह जांच साल 1993 से 2005 के बीच कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में हुई कथित अनियमितता के संदर्भ में की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि धनबाद, कोलकाता, मुंबई और नरसिमपुर में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।