(DELHI, India)
महिला एवं बाल कल्याण मंत्री राखी बिड़ला की कार के शीशे पर क्रिकेट की गेंद लगने के बाद शिकायत दर्ज कराने के मुद्दे पर मंत्री की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने कहा, ‘‘बच्चे जब छत पर खेल रहे थे तो कार पर क्रिकेट की गेंद लग गई । अगर बिड़ला मंत्री या वीआईपी नहीं होतीं तो क्या पुलिस ने मामला दर्ज किया होता ? जिस बच्चे की गेंद कार पर लगी वह इतना डरा हुआ है कि घटना के बाद स्कूल नहीं जा रहा है।’’ ओखला विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने वाले खान ने कहा कि लेफ्टिनेंट गवर्नर के भाषण में आधारभूत ढांचे या मूल्यवृद्धि की कोई चर्चा नहीं है। (एजेंसी)
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।