(UTTARPRADESH, India)
गौर हो कि सैफई समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पैतृक गांव है। वहीं, यूपी के सीएम अखिलेश यादव की निगाहें अपने गांव सैफई पर बहुत मेहरबान हैं। सरकार बनने के बाद से अब तक वे सैफई को 334 करोड़ की सौगात दे चुके हैं जबकि यूपी के हजारों गांव अभी भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इन सबके बीच, फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बुधवार को सैफई में अपनी अदाओं के जलवे बिखेरेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।