राहुल या प्रियंका गांधी ,, नरेंद्र मोदी के लिये चुनौती नही: शिवराज
(DELHI, India) चौहान ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि देश की जनता मोदी को लेकर अपना मन पहले ही बना चुकी है और यह मोदी देश में हो रहे आयोजनों में भी झलक चुका है। चौहान से पूछा गया था कि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार से जुड गई हैं और राहुल तथा प्रियंका क्या मोदी के लिये चुनौती खडा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये मध्यप्रदेश से देश में बेहतर से बेहतर दिया जायेगा। इससे पहले दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक का समापन करते हुए चौहान ने पार्टी नेताओं से प्रदेश की सभी लोकसभा सीट पर विजय के लिये मिशन 29 में जुट जाने का आग्रह किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।