(Amber, Jaipur)
भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नई पहल की है। इसके तहत अब मंत्री नियमित रूप से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और प्रदेशभर के लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। हर दिन दो मंत्री और संगठन का एक पदाधिकारी पार्टी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। सभी मंत्रियों के पार्टी कार्यालय में बैठने के दिन तय कर दिए गए हैं। सोमवार को पार्टी कार्यालय में चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़, जलसंसाधन मंत्री प्रोफेसर सांवरलाल जाट और पार्टी पदाधिकारी डॉ. दिंगबर मौजूद रहेंगे। मंगलवार को खानमंत्री कैलाश मेघवाल, शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ और पार्टी पदाधिकारी ओंकारसिंह लखावत उपस्थित रहेंगे। बुधवार को सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, ऊर्जा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और प्रदेश महामंत्री सतीश पूनियां सुनवाई करेंगे। इसी तरह, गुरूवार को पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी और राव राजेन्द्र सिंह रहेंगे। शुक्रवार को कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी, खाद्यमंत्री हेमसिंह भड़ाना और महामंत्री रामचरण बोहरा सुनवाई करेंगे। शनिवार को नंदलाल मीणा, अजय सिंह किलक और सुनील कोठारी समेत सांसद अर्जुन राम मेघवाल सुनवाई करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।