जयराम रमेश पर चढ़ रहा है ‘आप’ का रंग!
(India)
कांग्रेस नेता जयराम रमेश आम आदमी पार्टी की सफलता से बहुत प्रभावित हैं उन्होने कहा है कि दो साल पहले लोकपाल विधेयक पारित हो गया होता तो आम आदमी पार्टी नहीं उभरती रमेश ने साथ ही राजनीतिक वर्ग को चेतावनी दी है कि आम आदमी पार्टी का मजाक नहीं बनाएं हालांकि कांग्रेस पार्टी ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया है। जयराम रमेश ने आगे कहा कि राजनीतिक वर्ग आम आदमी पार्टी का मजाक नहीं बनाए और आगाह किया कि यह नई पार्टी वाजिब मुद्दों पर राज्यों में अलग अलग अवतार ले सकती है। देश में कम्युनिस्ट ही ऐसे राजनीतिक समूह हैं जो भव्य जीवनशैली और धन के खुले प्रदर्शन की बीमारी से मुक्त हैं। उन्होंने कहा ’हम आम आदमी पार्टी की उपेक्षा नहीं कर सकते क्योंकि वे भ्रष्टाचार, राजनीति में मितव्ययिता, राजनीति में सादगी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो उचित मूल्यों वाले मुद्दे हैं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।