दिग्विजय सिंह के विचार पार्टी से अलग!
(India)
हमेशा कांग्रेस के बाकी नेताओं से उलट राय जाहिर करने वाले पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिससे देश के राजनीतिक माहौल में कुछ सरगर्मी पैदा हो। भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस को आम चुनाव से पहले अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम के ऐलान को लेकर मशक्कत कर रही है. मंगलवार को प्रियंका गांधी की मौजूदगी में इस बारे में कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।