एसपी कलक्टर कांफ्रेन्स का दूसरा दिन
(Amber, Jaipur) जयपुर में हो रही पहली कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन आज सभी जिलों के एसपी और पुलिस के आला पदाधिकारी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने जिलों का प्रजेंटेशन दे रहे हैं ... दो सत्रों में हो रही इस कॉन्फ्रेंस के पहले सत्र में जिलों में कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार,अनुसूचित जाति-जनजाति
के साथ होने वाले अत्याचार, सामुदायिक पुलिस और सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा हो रही है..वहीं दोपहर बाद होने वाले दूसरे सत्र में जिलों में कानून व्यवस्था की सामान्य स्थिति के अलावा अवैध खनन और जिलों में सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर चर्चा होगी ...मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिस तरह कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेस के पहले दिन कलेक्टरों को मितव्ययता और सादगी के साथ आम लोगों की सुनवाई पर जोर दिया .वहीं आज की कॉन्फ्रेंस में सभी एसपी को इसी तरह के निर्देश मिलने की संभावना जताई जा रही है ... मुख्यमंत्री चाहती है कि थाने में कोई फरियादी जाए तो उसकी बात ढंग से सुनी जाए ..अगर उसकी सुनवाई थाने में ना हो तो एसपी कार्यालय में सुनवाई हो ..वहां भी नहीं हुई तो राज्य स्तर पर उसकी सुनवाई सुनिश्चित की जाए ..लेकिन जितने मामले राज्य स्तर पर आएंगे ..एसपी की परफोर्मेंस उतनी ही कमजोर मानी जाएगी ..बैठक में सभी जिलों के एसपी के अलावा, रेंज आईजी, एडीजी, डीजी ओमेन्द्र भारद्वाज, एसीबी के डीजी मनोज भटट्,गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील अरोड़ा, जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट के कमिश्नर समेत तमाम आला अधिकारी उपस्थित हैं ..इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करीब सवा दस बजे मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची ..वहीं नागौर एसपी ओमप्रकाश सबसे पहले कॉन्फ्रेंस में पहुंचे ...राजे के पहुंचने के करीब पंद्रह मिनट बाद कॉन्फ्रेंस साढ़े दस बजे शुरू हुई ..

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।