प्रवासी भारतीय सम्मेलन में नरेंद्र मोदी ने ली पीएम के बयान पर चुटकी
(DELHI, India) मोदी ने कहा कि इसी सम्मलेन में पीएम ने कहा था कि बहुत ही जल्द अच्छे दिन आने वाले हैं। मेरा भी यही मानना है, बस 4−6 महीनों की देर है। साथ ही मोदी ने कहा कि आज के समय में दुनिया के देश केंद्र की बजाय राज्यों में इन्वेस्टमेंट करने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं। यही कारण है कि बीमारू राज्य भी तरक्की कर रहे हैं और राज्यों में विकास के लिए प्रतियोगिता बढ़ी है। मोदी ने कहा कि हम हिन्दुस्तान की तरक्की के लिए प्रवासियों के अनुभव का फायदा उठाएंगे। हमारा उनसे सिर्फ पैसों का रिश्ता नहीं है। मोदी ने सिंह पर यह निशाना प्रधानमंत्री द्वारा अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच उत्पन्न आशंकाओं को दूर करने के प्रयास में दिये उस बयान के एक दिन बाद साधा है ,जिसमें उन्होंने कहा था कि देश ‘बेहतर समय’ की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान स्थिति के बारे में निराशा और भविष्य को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।