(DELHI, India)
सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं यह लगातार कहता रहा हूं कि संसदीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार पहले से घोषित नहीं होता। यह निर्वाचित सांसदों और विधायकों का अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेता है। उन्होंने कहा कि लेकिन राष्ट्रीय मीडिया में और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा के कारण, मैं समझता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष :सोनिया गांधी: ने संकेत दिया है कि हम विचार करेंगे। इसलिए, पार्टी फैसला करे और कांग्रेस अध्यक्ष फैसला करें। एआईसीसी सम्मेलन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किये जाने की पार्टी के अंदर बढती मांग के मद्देनजर सिंह की यह टिप्पणी महत्व रखती है। सोनिया गांधी ने पिछले महीने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा था कि उचित समय पर इस मुद्दे पर निर्णय किया जाएगा। जब यह पूछा गया कि क्या राहुल को पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जायेगा, सोनिया ने कहा कि हमने इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।