(DELHI, India)
केजरीवाल ने गुरुवार को अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह हर शनिवार को 9.30 से 11 बजे तक लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसके त्वरित समाधान की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि पब्लिक ग्रीवांस सिस्टम परसो यानी 11 जनवरी से लागू कर दिया जाएगा। रिश्वतखोरी के खिलाफ शुरु किए गए हेल्पलाइन को लेकर उन्होंने कहा कि अबतक 3904 फोन कॉल आए है और कुछ स्टिंग भी किए गए है। उन्होंने कहा कि करप्शन के अबतक 53 गंभीर मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता से बड़ी कोई चीज नहीं होती है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोकायुक्त एक स्वतंत्र विभाग होगा जो अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का हर आदमी पुलिस अफसर है जिसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना होगा। भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन नंबर 011-27357169 के बारे में कहा कि शुक्रवार यानी 10 जनवरी से चार डिजीट का नंबर जनता की सुविधा के लिए शुरु कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि 15 जनवरी तक लोकपाल का ड्रॉफ्ट आ जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।