(Amber, Jaipur)
जयपुर में हो रही पहली कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन सभी जिलों के एसपी और पुलिस के आला पदाधिकारी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने जिलों का प्रजेंटेशन दे रहे हैं। दो सत्रों में हो रही इस कॉन्फ्रेंस के पहले सत्र में जिलों में कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार,अनुसूचित जाति-जनजाति के साथ होने वाले अत्याचार, सामुदायिक पुलिस और सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं दोपहर बाद होने वाले दूसरे सत्र में जिलों में कानून व्यवस्था की सामान्य स्थिति के अलावा अवैध खनन और जिलों में सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिस तरह कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेस के पहले दिन कलेक्टरों को मितव्ययता और सादगी के साथ आम लोगों की सुनवाई पर जोर दिया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।