मोदी के समर्थन में खुलकर सामने आई किरण बेदी
(India)

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को खुलकर समर्थन करते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी और अन्ना हजारे की प्रमुख सहयोगी किरन बेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी स्थिर, जवाबदेह और अच्छी सरकार दे सकते हैं। बेदी ने कहा कि स्थिर, बेहतर शासन वाले और अच्छे देश के लिए मेरा वोट मोदी को जाएगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मेरे लिए पहले भारत आता है. स्थिर, बेहतर शासन, बेहतर प्रशासन, जवाबदेह और समग्र निष्पक्ष मतदाता के तौर पर मेरा वोट नमो को जाएगा। पिछले साल अक्तूबर में, अहमदाबाद में भाषण देते हुए उन्होंने मोदी का समर्थन किया था. आम आदमी पार्टी पर परोक्ष रुप से निशाना साधते हुए बेदी ने कहा कि आज देश के लिए स्थिरता और अनुभवी हाथों की जरुरत है. उन्होंने ट्वीट किया कि हममें से कोई भी जो घोटाला मुक्त देश चाहता है वह कांग्रेस को वोट नहीं दे सकता. भारत को स्थिरता और अनुभवी हाथों की जरुरत है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।