(DELHI, India)
इसके तहत आम आदमी पार्टी देश भर में सदस्य बनाने का कार्यक्रम चलाएगा। पार्टी को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग आप से जुड़ेंगे। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 26 जनवरी तक चलेगा जिसमें देश के कोने-कोने से लोगों को पार्टी से जोड़ेने का लक्ष्य है। योगेंद्र यादव ने कहा कि देश के लोगों की आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए ये अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। योगेंद्र यादव आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रमुख हैं जबकि संजय सिंह, पंकज गुप्ता और योगेंद्र यादव को चुनाव प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।