प्याज खाना बंद कीजिए, कीमतें स्‍वत: कम होंगी: सुप्रीम कोर्ट
(DELHI, India) सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सरकार को प्याज और अन्य सब्जियों की कीमतों पर नियंत्रण करने का आदेश देने की मांग करने वाली एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया। न्यायमूति बीएस चौहान की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि प्याज खाना बंद कर दीजिए, कीमतें स्वयं कम हो जाएंगी। अदालत ने जनहित याचिकाकर्ता को कहा कि न्यायालय पर ऐसे जनहित मामलों का बोझ नहीं डालना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।