आम चुनाव नजदीक आने के साथ ही केंद्र की यूपीए सरकार को अल्पसंख्यक वोटरों की फिक्र सताने लगी है। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आतंकी घटनाओं में फंसे मुस्लिम युवकों के खिलाफ दायर याचिकाओं की समीक्षा के लिए राज्यों को कमेटी बनाने को कहा है।गौरतलब है कि गृहमंत्री शिंदे ने पहले आतंकी मामले में फंसे बेगुनाह मुस्लिम युवकों को छोडने के लिए एक एडवायजरी जारी की थी। लेकिन अब उन्होंने राज्यों से स्क्रीनिंग कमेटी बनाने को कहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।