‘वी के सिंह और किरण बेदी को करें पार्टी में शामिल’
(India)
भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह और अन्ना हजारे की सहयोगी किरण बेदी को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए. पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था. स्वामी ने ट्विटर पर लिखा, हमें किरण बेदी और जनरल सिंह को भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना चाहिए. मोदी का कल समर्थन करने वाली किरण ने आज फिर से उनकी प्रशंसा की.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।