जनता दरबार में अफरा-तफरी और हंगामे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और समाजसेवी अन्ना हजारे की अहम सहयोगी किरण बेदी ने निशाना साधा है। भाजपा नेता विजय गोयल ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री लोगों को दरबार के नाम पर बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह काम करने से ज्यादा ध्यान प्रचार पाने की कोशिश में लगा रहे हैं। जनता को इनकी असलियत का जल्द पता चल जाएगा। उधर, अन्ना की सहयोगी व पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत से सचिवालय का काम नहीं होता है। वह जनता की समस्या ध्यान से सुनकर सही फैसले लें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।