केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि देश को भावी प्रधानमंत्री के रूप में इंसान की जरूरत है, न कि आदमखोर की। यह बात उन्होंने राजधानी लखनऊ में आयोजित दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही। बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि किसी भी समाज और सरकार को बदलने के लिए जरूरी है कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक एक साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि इनकी संख्या इतनी है कि यदि वह एकजुट हो जाएं तो अपनी मनचाही पार्टी को सत्ता के शिखर तक पहुंचा सकते हैं।एक सम्मेलन में बेनी ने कहा कि देश के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना बहुत जरूरी हैए क्योंकि कांग्रेस देश के डीएनए में है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने से लेकर उसे विकास के पथ पर ले जाने के लिए जो त्याग और प्रयास किया हैए उससे देश की जनता भली.भांति परिचित है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।