आज पणजी में गरजेंगे मोदी
(India)
गोवा की राजधानी पणजी में आज भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। मोदी रैली को शाम करीब साढ़े पांच बजे संबोधित करेंगे। इस रैली में एक लाख से अधिक की भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। मालूम हो कि रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा ने पांच रुपए का प्रवेश शुल्क भी रखा है। इस रैली के साथ ही गोवा में पार्टी का लोकसभा चुनाव अभियान शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की मानें तो शनिवार तक ही 90 हजार से अधिक लोग रैली के लिए अपने नाम का पंजीकरण करा चुके थे। रैली पणजी शहर के बाहर खुले मैदान में आयोजित होगी जहां अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मौजूद होंगे। पार्रिकर ने बताया कि रैली में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा ने 1000 बसें आरक्षित की हैं, जिसमें राज्य के कादंबा ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन और पड़ोसी राज्यों की बसें शामिल हैं। पार्रिकर ने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक से भी बसों को किराए पर लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।