(Amber, Jaipur)
जयपुर के मानसरोवर में जल्द ही दूग्ध परीक्षण केन्द्र की शुरूआत होने जा रही है ..कालाडेरा में 40 करोड की लागत से पशु आहार केन्द्र खोला जाएगा। दस मंडियों में सरसों को लेकर आधुनिक ऑयल टेस्ट लैब की स्थापना की जाएगी। किसान कलेवा योजना के तहत किसानों को ए और बी क्लास की मंडियों में मात्र 5 रुपए में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। ये तमाम फैसले लिए गए हैंसाठ दिन की कार्ययोजना को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित हुई कृषि विभाग की मैराथन बैठक में। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि 25 जनवरी को पांच हजार पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन प्रदेश भर मंर किया जाएगा। 1 लाख वर्गमीटर में ग्रीन हाउस बनाए जाएंगे। पशु आरोग्य महा अभियान के जरिए करीब 25 से 30 लाख पशुओं का इलाज किया जाएगा। एक हजार किसानों को कृषि के क्षेत्र में नवाचार को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी ..साथ ही साठ दिन में 4 लाख मैट्रिक टन यूरिया किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा ...बैठक में कृषि औऱ पशु पालन विभाग के प्रमुख शासन सचिवों के अलावा विभाग के तमाम आला पदाधिकारी मौजूद थे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।