मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक भी ली
(Amber, Jaipur) मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक भी ली। जिसमें विभिन्न पेंशन योजना , स्टूडेंट्स को छात्रवृति देने संबंधी विषय समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री अरूण चतुर्वेदी समेत विभाग के तमाम आला अफसर मौजूद थे। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में विभाग से जुडे मुद्दों पर चर्चा हुई ..लेकिन खास बात ये कि पेंशन योजना में सुधार को लेकर जल्द ही सरकार की ओर से बड़ी घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।