प्रदर्शनकारी 'कुमार विश्वास वापस जाओ' और 'कुमार विश्वास मुर्दाबाद' के नारे लगा रहे थे। मौके पर पुलिस के कुछ जवान भी मौजूद थे, लेकिन वे प्रदर्शनकारियों को रोक पाने में सफल नहीं हो पाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि वे कुमार विश्वास का विरोध उनके इमाम हुसैन को लेकर दिए विवादास्पद बयान के लिए कर रहे हैं, जिससे लोगों की भावना आहत हुई है। आप नेता संजय सिंह ने पूरे विरोध को प्रायोजित बताते हुए कहा कि इस विरोध के पीछे कांग्रेस की साजिश हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।