(BIHAR, India)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों.इशारों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अब लाठी में तेल पिलाने का समय नहीं बल्कि कलम में स्याही भरने का समय है। हम सिर्फ शिलान्यास ही नहीं करते हैंए बल्कि कार्य का शुभारंभ भी करते हैं। वे शनिवार को किशनगंज के पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी गांव स्थित कृषि विभाग की महत्वाकांक्षी योजना कृषि महाविद्यालय के निर्माण कार्य के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे। कुमार ने कहा कि महानंदा के किनारे कृषि रोड मैप और कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान की बढ़ती मांग के अनुरूप यह महाविद्यालय होगा। यह राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक अनोखा कृषि महाविद्यालय होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।