(BIHAR, India)
बिहार में भाजपा पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गयी है। राजनीति का मुददा और तरीका भी तय हो चुका है। मोदी का मुददा विकास और बिहार में विश्वासघात पर वार चुनावी शगल होगा। बिहार में भाजपा की तैयारी पूरी है लेकिन विभेद और आंतरिक गतिरोध से भाजपा बाहर नहीं निकल पा रही है। बिहार भाजपा में नए विवाद की बात करें तो मिशन 2014 की चुनावी कार्यसमिति का गठन कर लिया गया है। 38 लोगों की इस चुनावी कार्यसमिति में बिहार के सभी वरिष्ठ नेता है लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा का नाम गायब है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।