(BIHAR, India)
राष्ट्रीय जनता दल बिहार में नरेंद्र मोदी और भाजपा को चुनौती नहीं मानता है। राजद का यह भी मानना है कि राज्य कि जनता साम्प्रदायिक ताकतों को नहीं स्वीकार करेगी। राजद के फायर ब्रांड नेता प्रभुनाथ सिंह ने कहा है कि गुजरात में अल्पसंख्यकों के जान की कीमत पर मुख्यमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी का जादू बिहार में नहीं चलेगा। उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी नितीश कुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए भाजपा जैसी साम्प्रदायीक पार्टियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।