(India)
वैदिक ने अपने बयान में कश्मीर की आजादी की बात कही है। वैदिक के इस बयान के बाद बवाल बढ़ गया है।बीते 29 जून को पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में वैदिक ने कहा है कि दोनों कश्मीर को मिलाकर आजाद कर देना चाहिए। इसे पूरी तरह कश्मीरियों को दे दिया जाना चाहिए। दोनों कश्मीर के लोग मिलकर चुनाव कराएं और कश्मीर को आजाद कर देना चाहिए। सारा कंट्रोल कश्मीरियों के पास होना चाहिए। कश्मीर के लोग भी राजी हो जाएं तो आजादी में दिक्कत नहीं है। दोनों कश्मीर तैयार हैं तो एक ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे वह वाकई स्वर्ग बन जाए। भारत और पाकिस्तान यदि राजी हों तो आजादी में दिक्कत नहीं होना चाहिए। भारत और पाकिस्तान को इस संदर्भ में आपस में बात करनी चाहिए। वैदिक ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के लिए कश्मीर अहम है लेकिन इस मामले में दोनों देशों को पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। उन्होंने कश्मीर विवाद को सुलझाने का उपाया बताया और कहा कि दोनों कश्मीर को मिलाकर कश्मीर को आजाद कराना चाहिए। उन्होंने पाक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों को अलग नहीं समझता हूं। दोनों मुल्कों को मिलकर कश्मीर विवाद को खत्म करने की पहल करनी चाहिए। भारत एक बड़ा देश है, इस बात को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। भारत को इस विवाद में आगे बढ़ते हुए पहल करनी चाहिए क्योंकि पाक भारत का छोटा भाई है। कश्मीर को शांति का सेतु बनाना होगा। मैं आजादी के पक्ष में हूं, लेकिन अलगाव नहीं चाहता हूं। इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने वैदिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि वैदिक का कश्मीर को लेकर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।