हिंदी के संबंध में गृह मंत्रालय का ज्ञापन राज्य सरकारों पर लागू नहीं: केंद्र
(DELHI, India) गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में सदस्यों के सवालों के लिखित जवाब में बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा हिंदी भाषा के प्रयोग को लेकर 27 मई 2014 को जारी किया गया कार्यालय ज्ञापन केवल ‘क ’ क्षेत्र में कार्यरत केंद्र सरकार के कार्यालयों और कार्मिकों के लिए है और यह राज्य सरकारों पर लागू नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यालय ज्ञापन नियमित सरकारी कार्यकलाप का हिस्सा है। इसलिए हिंदीतर भाषी राज्यों के लोगों को इस कार्यालय ज्ञापन से चिंतित होने का कोई औचित्य प्रतीत नहीं होता है। रिजिजू ने बताया कि गृह मंत्रालय के राजभाषा विभगा ने दस मार्च 2014 को कार्यालय ज्ञापन द्वारा केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों, उपक्रमों, निगमों, बैंकों और पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक माध्यमों पर बनाए गए आधिकारिक खातों में राजभाषा हिंदी अथवा हिंदी व अंग्रेजी का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।