झारखण्ड के बीजेपी नेताओं ने मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह के अध्यक्ष बनने के बाद झारखण्ड के नेताओं के साथ यह पहली बैठक हुई। बैठक में झारखण्ड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा,प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय,संगठन महामंत्री राजेन्द्र सिंह सहित प्रदेश के कई नेता मौजूद रहे। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर इन नेताओं ने शाह से चर्चा की। बैठक में संघ से बीजेपी में आए राम माधव और रामलाल भी मौजूद रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।