(DELHI, India)
शहर की आरएसएस इकाई के सचिव राजेश कुंते ने मामला दर्ज किया था जिसके आधार पर अदालत का आदेश आया। कुंते के वकील गणेश धर्गालकर ने कहा कि उनके मुवक्किल ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता ने यह आरोप लगाकर इतिहास के साथ छेड़छाड़ की और संघ को बदनाम किया कि आरएसएस के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की। धर्गालकर ने कहा कि उनकी बात सुनने और पुलिस रिपोर्ट पर गौर करने के बाद मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रथम दृष्टया राहुल गांधी के विरूद्ध मामला बनता है और उन्होंने राहुल गांधी के विरूद्ध सम्मन जारी का आदेश दिया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।