मुलायम सिंह ने बीजेपी को सुनाई खरी-खरी
(DELHI, India) सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने अपने बजट भाषण में बीजेपी को खरी-खरी सुनाई है, उनहोंने कहा बुरे दिनों की शुरुआत हो गई है, सरकार बनते ही 25 फीसदी महंगाई बढ़ गई, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया, उन्‍होंने कहा कि बीजेपी ने जनता को ठगा है और उन्‍हें इसका फल भुगतना होगा, उन्‍होंने कांग्रेस पर भी भड़ास उतारी और बोले, कांग्रेस ने बहुत समय तक मौज की, अब तो संघर्ष करो-सड़क पर उतरो. उन्‍होंने कहा-हम तो कांग्रेस का साथ देते-देते ही हार गए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।