जरा तरीका सीख लो, नए नए आए हो : सुमित्रा महाजन
(DELHI, India) सदन में प्रश्नकाल के दौरान देश में बिजली की कमी को लेकर सवाल जवाब हो रहे थे और विद्युत मंत्री पीयूष गोयल सदस्यों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उसी दौरान पंजाब से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित युवा सदस्य भगवंत मान अपने स्थान पर खड़े होकर पंजाब में बिजली की कमी का मुद्दा उठाने लगे। मंत्री अपना जवाब दे ही रहे थे कि अचानक से भगवंत मान अपनी सीट से उठकर आसन के समक्ष आ गए और अपना मुद्दा उठाने लगे। अध्यक्ष ने उन्हें अपनी सीट पर जाने की सलाह दी और कहा, ‘जरा तरीका सीख लो, नए नए आए हो।’ इस पर भगवंत मान अपनी सीट पर जाकर बैठ गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।