बीजेपी के सरकार बनाने की चर्चा के बीच आप ने विधायकों की बैठक बुलाई
(DELHI, India) माना जा रहा है कि गुरुवार को होने वाली विधायकों की बैठक में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली में भाजपा के सरकार गठित करने की स्थिति में भविष्य की योजना पर चर्चा करेगी। फिलहाल 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 27 विधायक हैं। आप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में लक्ष्मीनगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी को बाहर निकाल दिया था। आप के सूत्रों ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलने का समय मांगा है, हालांकि अभी कोई समय नहीं मिला है। बीते 3 जुलाई को केजरीवाल ने अपने विधायकों के साथ राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा को भंग करने और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।