(DELHI, India)
जल संसाधन , नदी विकास एवं गंगा पुनरूद्धार राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में सदस्यों के सवालों के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। सदस्यों का सवाल था कि क्या सरकार को इस बात की जानकारी है कि भाभा परमाणु शोध केंद्र के तहत नेशनल सेंटर फोर कम्पोजिशनल करेक्टराइजेशन आफ मैटीरियल (एनसीसीसीएम ) ने कहा है कि पवित्र गंगा नदी में नहाने से कैंसर होने का खतरा है। लेकिन गंगवार ने कहा कि जल संसाधन मंत्रालय के पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।