सांसदों को संसद की कैंटीन में अब मिलेंगे और लजीज व्‍यंजन
(DELHI, India) अपने सस्ते दामों और लजीज खाने के लिए लोकप्रिय संसद भवन की कैंटीन में अब नए मैन्यू के तहत आठ नए शानदार व्यंजनों को शामिल किया गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी प्रपत्र के अनुसार सांसद अब संसद भवन ग्रंथालय में स्थित कैंटीन में पहले से उपलब्ध आठ व्यंजनों के अलावा आठ और नए व्यंजनों का जायका हासिल कर सकेंगे। संसद की खानपान संबंधी समिति के निर्देशों के अनुसार सांसदों के लिए जिन नए फूड आइटम्स को शामिल किया गया है उनमें दक्षिण भारतीय थाली, फिश करी या मटन. चिकन कोफ्ता करी, व्हाइट सॉस के साथ उबली हुई सब्जी और भुना हुआ चिकन या उबली हुई सब्जी और पोटेटो फिंगर के साथ ग्रिल्ड चिकन प्रमुख हैं। इसके अलावा फिंगर चिप्स और टार्टर सॉस के साथ ग्रिल्ड फिश, शाकाहारी मंचूरियन करी के साथ फ्राइड राइस, वेजिटेबल हक्का नूडल्स, अचार और सलाद के साथ छोले भटूरे या पूड़ी भाजी और अचार तथा गट्टा करी और स्टीम्ड राइस या कढ़ी पकौड़ा और स्टीम्ड राइस या कश्मीरी राजमा और स्टीम्ड राइस का स्वाद लिया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।