कर्नाटक: करदाताओं के पैसे से मंत्री के इलाज पर 1.16 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
(KARNATAKA, India) अभिनेता से नेता बने 61 वर्षीय अंबरीश को 21 फरवरी को सांस लेने में शिकायत होने बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें आगे इलाज के लिए सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। वे 11 अप्रैल को लौटकर आए थे। 11 जुलाई को कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकार माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में इलाज पर आए खर्च की प्रतिपूर्ति करेगी। वर्ष 1958 के चिकित्सीय सेवा नियम के अनुसार, सामान्यत: अधिकतम 5 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति की जा सकती है, बशर्ते देश में सुविधाएं उपलब्ध होने पर मंत्रियों ने इलाज देश में ही कराया हो। इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, जो कि वित्त विभाग के भी प्रमुख हैं, उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि खास मामलों में हम दे सकते हैं। यह सरकार का अधिकार है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।