(DELHI, India)
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा को बताया कि मोसुल में एक निर्माण कंपनी में काम कर रहे करीब 41 भारतीयों को एक अज्ञात समूह ने बंधक बना रखा है। इन भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इराक में संघर्ष शुरू होने के दौरान वहां करीब 22,000 भारतीय नागरिक थे। इनमें से 500 भारतीय बगदाद में, 2300 नजफ में, 1000 भारतीय करबला में, 3000 भारतीय बसरा में, 15,000 भारतीय कुर्दिस्तान में और करीब 200 भारतीय अन्य शहरों में थे। सुषमा ने बताया कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड शाम (आईएसआईएस) ने जून माह के शुरू में उत्तरी तथा मध्य इराक के कई शहरों पर अचानक हमला कर कब्जा कर लिया जिससे हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में कुछ भारतीय फंस गए। इन भारतीयों में से कुछ को वहां से निकाल कर सुरक्षित भारत लाया जा चुका है और कुछ को लाने के प्रयास जारी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।