अब संस्कृत को लेकर एमडीएमके नाराज
(India)

हिंदी भाषा पर दिए आदेश को लेकर आलोचना झेलने के बाद एक बार फिर बीजेपी को तमिलनाडु में उसकी सहयोगी पार्टी एमडीएमके का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। इस बार एमडीएमके का गुस्सा हिंदी को लेकर नहीं, बल्कि संस्कृत को लेकर है। पार्टी ने गुरुवार को सीबीएसई स्कूलों में मनाए जाने वाले संस्कृत सप्ताह पर ऐतराज जताया है। एमडीएमके ने सीबीएसई की ओर से स्कूलों को प्रायोगिक आधार पर संस्कृत सप्ताह मनाने से जुड़ा सर्कुलर जारी करने पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी छात्रों पर संस्कृत को थोपने का प्रयास कर रही है। पार्टी सुप्रीमो वाइको ने केंद्र पर संस्कृत के जरिए दूसरी भाषाओं पर प्रभुत्व जमाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। वाइको ने सर्कुलर वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि समूह विशेष की भाषा को दूसरों पर थोपना खतरनाक है। तमिलनाडु कभी इसकी इजाजत नहीं देगा। एमडीएमके प्रमुख वाइको ने कहा कि सीबीएसई का सर्कुलर भारत के बहुलतावाद पर हमला है। सीबीएसई के दिशा-निर्देश में संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी कहा गया है। यह विविध पृष्ठभूमि वाले छात्रों के दिल में जहरीला बीज बोने की साजिश है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।