(DELHI, India)
राजू ने आज कहा कि सरकार ने सभी भारतीय विमानन कंपनियों से कहा है कि वे यूक्रेन के ऊपर से उड़ान नहीं भरें। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह घटना घटी है। जहां तक हमारे पास जानकारी है कि कोई भारतीय विमान में सवार नहीं था। मलेशियन एयरलाइन के विमान को कल रूसी सीमा के निकट पूर्वी यूक्रेन में ‘आतंकवादियों’ ने मार गिराया जिससे विमान में सवार सभी 298 लोग मारे गए। मंत्री ने कहा कि हमें अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सजग रहना होगा। हमारे नागरिक हमारी चिंता हैं। भारत ने अपनी खुद की विमानन कंपनियों जेट व एयर इंडिया को सतर्क किया है कि वे यूक्रेन की हवाई सीमा से नहीं उड़ें। हमें यह जानकारी पाकर राहत मिली कि इस घटना में किसी भारतीय की जान नहीं गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।